ताज़ा ख़बर
PM Matru Vandana Yojana 2026: गर्भवती महिलाओं को ₹11,000 तक का लाभ, जानें Eligibility, Apply और Status Walmart PTO: How to Check Your PTO Balance & Request Time Off Walmart Schedule: How to Check Your Work Schedule Online दिन में ₹6,500 की नौकरी, रात में शुरू किया बिजनेस; दिल्ली के योगेश शर्मा ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी EPF Balance Check 2026: PF Balance कैसे Check करें? UAN, Passbook, SMS और Missed Call से पूरी जानकारी Aadhaar Card Mobile Number Update 2026: घर बैठे मोबाइल नंबर कैसे बदलें? नया तरीका, फीस और पूरी प्रक्रिया PM Kisan 24th Installment 2026: ₹2,000 कब आएंगे? Status, e-KYC, Beneficiary List और Payment की पूरी जानकारी UP HSRP Apply Online Book My HSRP Portal: UP High Security Registration Number Plates 2026
गोरखपुर

गोरखपुर से मुंबई के यात्रियों को राहत, कल से शुरु हो रही ये खास ट्रेने

गोरखपुर से मुंबई की ट्रेनों में बढ़ रही भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने दादर छोड़ सभी ट्रेनों के संचलन की घोषणा कर दी है। 29 सितम्बर से मुम्बई के लिए पांच ट्रेनें हो जाएंगी।

पहले से एलटीटी, कुशीनगर, अवध, गोदान चल रही है। 29 सितम्बर से पनवेल एक्सप्रेस का भी संचलन शुरू हो जाएगा।

बता दे कि इन ट्रेनो का संचालन 28 सितम्बर से शुरु होने जा रहा है, गोरखपुर से या फिर गोरखपुर के लिए यात्रा करने वाले यात्री काउंटर या irctc website irctc.com से Ticket Book कर सकते हैं।

डिटेल मे जाने ट्रेनो का समय

05063 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल 28 सितंबर से प्रत्येक सोमवार को सुबह 5.30 बजे रवाना होगी। आनंदनगर, बढ़नी, गोंडा, लखनऊ के रास्ते दूसरे दिन शाम को 4.00 बजे एलटीटी पहुंचेगी।

05064 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल 29 सितंबर से प्रत्येक मंगलवार को शाम 5.50 बजे से रवाना होगी। कल्याण, झांसी, कानपुर, लखनऊ, गोंडा, बढ़नी के रास्ते तीसरे दिन सुबह 4.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

05065 गोरखपुर-पनवेल स्पेशल 29 सितंबर से प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार और रविवार को सुबह 5.30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन आनंदनगर, गोंडा, लखनऊ के रास्ते दूसरे दिन शाम 4.20 बजे पनवेल पहुंचेगी।

05066 पनवेल-गोरखपुर स्पेशल 30 सितंबर से प्रत्येक सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को शाम 5.50 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन कल्याण, झांसी, कानपुर, लखनऊ, गोंडा और बढ़नी होते हुए तीसरे दिन सुबह 4.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

05067 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल 30 सितंबर से प्रत्येक बुधवार को सुबह 5.30 बजे से रवाना होगी। यह ट्रेन आनंदनगर, बढ़नी, गोंडा, लखनऊ के रास्ते दूसरे दिन रात 7.10 बजे बांद्रा पहुंचेगी।

05068 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल दो अक्टूबर से प्रत्येक शुक्रवार को रात 12.20 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन भुसावल, झांसी, कानपुर, लखनऊ के रास्ते दूसरे दिन शाम 5.35 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *