ताज़ा ख़बर
PM Matru Vandana Yojana 2026: गर्भवती महिलाओं को ₹11,000 तक का लाभ, जानें Eligibility, Apply और Status Walmart PTO: How to Check Your PTO Balance & Request Time Off Walmart Schedule: How to Check Your Work Schedule Online दिन में ₹6,500 की नौकरी, रात में शुरू किया बिजनेस; दिल्ली के योगेश शर्मा ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी EPF Balance Check 2026: PF Balance कैसे Check करें? UAN, Passbook, SMS और Missed Call से पूरी जानकारी Aadhaar Card Mobile Number Update 2026: घर बैठे मोबाइल नंबर कैसे बदलें? नया तरीका, फीस और पूरी प्रक्रिया PM Kisan 24th Installment 2026: ₹2,000 कब आएंगे? Status, e-KYC, Beneficiary List और Payment की पूरी जानकारी UP HSRP Apply Online Book My HSRP Portal: UP High Security Registration Number Plates 2026
गोरखपुर

एक नवंबर को गोरखपुर आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आगमन की तैयारियों को लेकर हुई बैठक

गोरखपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक नवंबर को शाम 4 बजे के करीब गोरखपुर एयरपोर्ट आएंगे।

बता दे कि वह बिहार मे चुनाव प्रचार से लौटते समय हेलीकाप्टर से गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और यहां से विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए तैयारियों को लेकर प्रशासन, पुलिस व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने एयरपोर्ट पर गुरुवार की शाम बैठक की।

प्रधानमंत्री प्रचार के बाद बिहार के बगहा से हेलीकाप्टर से चलकर गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। पीएम के एयरपोर्ट पर आगमन को लेकर गुरुवार की शाम को एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। वहां सेफ हाउस बनाने की भी तैयारी चल रही है।

एयरपोर्ट के अधिकारियों के साथ इस बात पर भी चर्चा हुई कि बिहार से आते समय प्रधानमंत्री का हेलीकाप्टर कहां उतरेगा।

इस बैठक में एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ, सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी, सिटी मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन श्रीवास्तव और पीडब्ल्यूडी व एयरपोर्ट के अधिकारी मौजूद रहे।

मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री के एयरपोर्ट की हवाई पट्टी पर 5 मिनट रुकने की सूचना है। बिहार से हेलीकॉप्टर से आयेगे और विमान से दिल्ली को प्रस्थान करेंगे।

Gorakhpur News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *