ताज़ा ख़बर
Walmart PTO: How to Check Your PTO Balance & Request Time Off Walmart Schedule: How to Check Your Work Schedule Online दिन में ₹6,500 की नौकरी, रात में शुरू किया बिजनेस; दिल्ली के योगेश शर्मा ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी PM Matru Vandana Yojana 2026: गर्भवती महिलाओं को ₹11,000 तक का लाभ, जानें Eligibility, Apply और Status EPF Balance Check 2026: PF Balance कैसे Check करें? UAN, Passbook, SMS और Missed Call से पूरी जानकारी Aadhaar Card Mobile Number Update 2026: घर बैठे मोबाइल नंबर कैसे बदलें? नया तरीका, फीस और पूरी प्रक्रिया PM Kisan 24th Installment 2026: ₹2,000 कब आएंगे? Status, e-KYC, Beneficiary List और Payment की पूरी जानकारी UP HSRP Apply Online Book My HSRP Portal: UP High Security Registration Number Plates 2026
गोरखपुर

गोरखपुर से होकर जाने वाली ट्रेनों का प्‍लेटफार्म बदला, देखें किस प्‍लेटफार्म से जाएगी कौन सी ट्रेन

गोरखपुर : गोरखपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेनो का संचालन शनिवार से ही शुरु हो चुका है, संचालित होने वाली ट्रेनो मे सीट बहुत ही तेजी से बुक हो रहे है ।

प्लेटफार्म पर प्रवेश से पहले यात्रियों की थर्मल स्कैनिंग और हाथ भी सैनिटाइज कराया जा रहा है ।

बता दे कि रेलवे प्रशासन ने ट्रेनों का प्लेटफार्म तय कर दिया है। एक से पांच नंबर प्लेटफार्म तक ट्रेनें चलाई जाएंगी। छह, सात और आठ से विशेष परिस्थिति में ट्रेनें चलाई जाएंगी। प्लेटफार्म संख्या नौ पूरी तरह से बंद रहेगा|

इन ट्रेनों का शुरू हुआ संचलन 

  • 05004 गोरखपुर-कानपुर अनवरगंज स्पेशल गाड़ी 
  • 05003 कानपुर अनवरगंज-गोरखपुर स्पेशल गाड़ी 
  • 02571 गोरखपुर-दिल्ली हमसफर स्पेशल गाड़ी- सप्ताह में चार दिन (बुधवार, शुक्रवार, शनिवार, रविवार)
  • 02572 दिल्ली-गोरखपुर हमसफर स्पेशल गाड़ी- सप्ताह में चार दिन (सोमवार, गुरुवार, शनिवार, रविवार)
  • 02591 गोरखपुर-यशवन्तपुर स्पेशल गाड़ी- द्विसाप्ताहिक (शनिवार, सोमवार)
  • 02592 यशवन्तपुर-गोरखपुर स्पेशल गाड़ी- द्विसाप्ताहिक (सोमवार, गुरूवार)
  • 05007 वाराणसी सिटी-लखनऊ कृषक स्पेशल गाड़ी 
  • 05008 लखनऊ जं-वाराणसी सिटी कृषक स्पेशल गाड़ी 
  • 05909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ स्पेशल गाड़ी
  • 05910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ स्पेशल गाड़ी

देखे किस प्लेटफार्म से जायेगी कौन सी ट्रेन

  • प्लेटफार्म नंबर एक से लखनऊ की तरफ जाने वाली वैशाली, सप्तक्रांति, सत्याग्रह, कृषक और बांद्रा एक्सप्रेस चलाई जा रही है।
  • दो नंबर से चौरीचौरा एक्सप्रेस, गोरखधाम एक्सप्रेस और कुशीनगर एक्सप्रेस रवाना हुई।
  • प्लेटफार्म नंबर तीन से हमसफर एक्सप्रेस, गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस बनकर रवाना हुई।
  • प्लेटफार्म नंबर चार से गोरखपुर-अहमदाबाद और बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस अपने गन्तव्य की ओर गई।  
Gorakhpur Trains
गोरखपुर से होकर जाने वाली ट्रेनों का प्‍लेटफार्म बदला, देखें किस प्‍लेटफार्म से जाएगी कौन सी ट्रेन 3

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *