ताज़ा ख़बर
PM Matru Vandana Yojana 2026: गर्भवती महिलाओं को ₹11,000 तक का लाभ, जानें Eligibility, Apply और Status Walmart PTO: How to Check Your PTO Balance & Request Time Off Walmart Schedule: How to Check Your Work Schedule Online दिन में ₹6,500 की नौकरी, रात में शुरू किया बिजनेस; दिल्ली के योगेश शर्मा ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी EPF Balance Check 2026: PF Balance कैसे Check करें? UAN, Passbook, SMS और Missed Call से पूरी जानकारी Aadhaar Card Mobile Number Update 2026: घर बैठे मोबाइल नंबर कैसे बदलें? नया तरीका, फीस और पूरी प्रक्रिया PM Kisan 24th Installment 2026: ₹2,000 कब आएंगे? Status, e-KYC, Beneficiary List और Payment की पूरी जानकारी UP HSRP Apply Online Book My HSRP Portal: UP High Security Registration Number Plates 2026
गोरखपुर

लोगों ने फूंका चीन के राष्ट्रपति का पुतला, कहा नही उपयोग होगा चाइनीज सामान

गोरखपुर : लोगों ने फूंका चीन के राष्ट्रपति का पुतला, चीन ने एक बार फिर विश्वासघात किया है, चीन की धोखेबाजी के खिलाफ देश में जगह-जगह लोगों का गुस्‍सा फूट पड़ा है। गोरखपुर मंडल में कुशीनगर और देवरिया के साथ ही कई जगहो पर लोगों ने सड़क पर उतरकर अपना गुस्‍सा जाहिर किया है।

 20 भारतीय सैनिकों की शहादत को लेकर पुरे देश भर के लोगो मे गम और गुस्सा है। लोगों ने हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए चीन के विरोध में जमकर नारेबाजी किया साथ ही लोगो ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि बातचीत से मामले का हल नहीं निकले तो जिस तरह पाकिस्तान में घुसकर कार्रवाई हुई थी, ठीक उसी प्रकार चीन में घुसकर कार्रवाई की जाए। 

जवानों पर धोखे से हमला पर लोगो ने कहा – मुंहतोड़ जवाब देने की जरूरत

लोगो ने कहा कि जिस तरह चीन ने भारतीय सेना के जवानों पर धोखे से हमला किया है, वह एक सोची समझी साजिश का हिस्सा लग रहा है। यह अत्यंत ही निंदनीय है। ऐसे गद्दारों को मुंहतोड़ जवाब देने की जरूरत है। साथ ही लोगों का कहना है कि अब चीन भी पाकिस्तान जैसा दुश्मन बनता जा रहा है। लिहाजा चीन के साथ कोई व्यापारिक संबंध नहीं रखना चाहिए। लोग चीन के सामानों को नहीं खरीदने की बात कह रहे हैं।

इस प्रदर्शन के दौरान मौजुद पूर्व सैनिकों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि चीन ने भारत को पुराना भारत समझकर जो यह हिम्मत की है, अब वह इसका अंजाम भुगतने को तैयार हो जाये । उन्होंने कहा कि यह नया भारत है जो अपनी सैन्य शक्ति और आधुनिक हथियारों से न सिर्फ शहीद जवानों के बलिदान का बदला लेगा, बल्कि चीन को ऐसा सबक सिखाएगा कि चीन दोबारा इस तरह की हरकत करने की सोच भी नही सकेगा।

Gorakhpur News

Gorakhpur

गोरखपुर न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *