ताज़ा ख़बर
PM Matru Vandana Yojana 2026: गर्भवती महिलाओं को ₹11,000 तक का लाभ, जानें Eligibility, Apply और Status Walmart PTO: How to Check Your PTO Balance & Request Time Off Walmart Schedule: How to Check Your Work Schedule Online दिन में ₹6,500 की नौकरी, रात में शुरू किया बिजनेस; दिल्ली के योगेश शर्मा ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी EPF Balance Check 2026: PF Balance कैसे Check करें? UAN, Passbook, SMS और Missed Call से पूरी जानकारी Aadhaar Card Mobile Number Update 2026: घर बैठे मोबाइल नंबर कैसे बदलें? नया तरीका, फीस और पूरी प्रक्रिया PM Kisan 24th Installment 2026: ₹2,000 कब आएंगे? Status, e-KYC, Beneficiary List और Payment की पूरी जानकारी UP HSRP Apply Online Book My HSRP Portal: UP High Security Registration Number Plates 2026
गोरखपुर

गोरखपुर मे स्कूल फीस माफ कराने के लिए अभिभावकों ने नगर विधायक को सौंपा ज्ञापन

गोरखपुर : गोरखपुर मे स्कूल फीस माफ कराने के लिए अभिभावकों ने नगर विधायक को सौंपा ज्ञापन, गोरखपुर मे कोरोना वायरस और लाकडाउन के कारण सभी स्कुल बंद चल रहे है । लेकिन स्कूलों द्वारा फीस जमा करने के लिए अभिभावकों के ऊपर दबाव बनाया जा रहा है ।

फीस जमा कराने के दबाव के विरोध में गोरखपुर स्कूल पैरेंट्स एसोसिएशन ने गुरुवार को नगर विधायक डॉ. आरएमडी अग्रवाल से उनके आवास पर मुलाकात की और 12 सूत्री ज्ञापन सौंपा। अभिभावको का कहना है कि लाकडाउन के वजह से पैसो की काफी दिक्कत चल रही है, ऐसे मे फीस जमा करना सम्भव नही है , लेकिन स्कुलो से फिस जमा करने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा है । शासन का स्पष्ट निर्देश है कि फीस जमा कराने के लिए कोई दबाव नहीं बनाया जाए।

ऑनलाइन पढ़ाई में स्कूल के बिल्डिंग, बिजली, ऑफिस, स्टॉफ का जब बच्चे इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं तो अभिभावक इनका खर्च क्यों उठाए। अभिभावको ने कहा कि बच्चों का एडमिशन स्कूल में पढ़ाने के लिए कराया गया है। न कि घर बिठाकर ऑनलाइन पढ़ाने के लिए। तो फीस किस बात की जमा करें।

अभिभावको ने कहा कि जिस ऑनलाइन क्लास को चलाने का स्कूल प्रबंधन दावा कर रहे हैं। उसकी गुणवत्ता खराब है। सभी अभिभावकों के पास या तो मोबाइल नहीं है और अगर है तो बढ़िया नेट कनेक्शन नहीं है। जिस वजह से ये फेल होती नजर आती है। इस मौके पर अभिभावकों द्वारा 12 सूत्री मांग पत्र नगर विधायक को सौंपा गया है। वहीं स्कूल फीस माफ कराने की गुजारिश की गई है।

Gorakhpur News

Gorakhpur

गोरखपुर न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *