ताज़ा ख़बर
PM Matru Vandana Yojana 2026: गर्भवती महिलाओं को ₹11,000 तक का लाभ, जानें Eligibility, Apply और Status Walmart PTO: How to Check Your PTO Balance & Request Time Off Walmart Schedule: How to Check Your Work Schedule Online दिन में ₹6,500 की नौकरी, रात में शुरू किया बिजनेस; दिल्ली के योगेश शर्मा ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी EPF Balance Check 2026: PF Balance कैसे Check करें? UAN, Passbook, SMS और Missed Call से पूरी जानकारी Aadhaar Card Mobile Number Update 2026: घर बैठे मोबाइल नंबर कैसे बदलें? नया तरीका, फीस और पूरी प्रक्रिया PM Kisan 24th Installment 2026: ₹2,000 कब आएंगे? Status, e-KYC, Beneficiary List और Payment की पूरी जानकारी UP HSRP Apply Online Book My HSRP Portal: UP High Security Registration Number Plates 2026
गोरखपुर

पुलिस आप की दोस्त है , आते-जाते कोई करे परेशान तो हमे बताएं

गोरखपुर : पुलिस आपका दोस्त है , डरे नही आते-जाते कोई करे परेशान तो हमे बताएं । जे पी एजुकेशन एकेडमी गोरखनाथ में सीओ गोरखनाथ प्रवीण सिंह शिक्षक की भूमिका में नजर आए ।

‘अपराजिता’ 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत पुलिस की पाठशाला का आयोजन जे पी एजुकेशन एकेडमी गोरखनाथ में अमर उजाला फाउंडेशन के तरफ से किया गया । इस आयोजन मे सीओ गोरखनाथ प्रवीण सिंह शिक्षक की भूमिका में नजर आए, उन्होने बच्चो को 100 और 1090 डायल सर्विसेज के बारे मे बताया । उन्होने के कहा कि अगर कोई परेशान करे तो 100 या 1090 पर कॉल कर परेशान करने वाले की जानकारी दें। निश्चित तौर पर मनचला जेल में होगा। उन्होने यह भी बच्चो को बताया कि इन नम्बर पर सभी काल्स की रिकार्डींग होती है , इसलिए इस पर कार्यवाही तुरंत की जाती है । प्रवीण सिंह ने बच्चो को साइबर क्राइम के बारे मे भी बताया और समझाया ।

Budhiya Mata Mandir Kahani , Gorakhpur

वहा मौजुद सभी लोग और जेपी एजुकेशन एकेडमी के निदेशक डॉ. सलिल के श्रीवास्तव ने अमर उजाला के अभियान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में कानून की समझ विकसित होगी। 

सीओ गोरखनाथ प्रवीण सिंह, जेपी एजुकेशन एकेडमी के निदेशक डॉ. सलिल के श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को महिलाओं के सम्मान की शपथ दिलाई। बच्चों ने इसके पालन का भरोसा दिलाया।

ऐसे आयोजन बेहद जरुरी

कहा जाता है बच्चे देश के भविष्य होते है , सबसे पहले तो उन्हे खुद की सुरक्षा और कानुन के बारे मे जानकारी होना बेहद जरुरी है । गोरखपुर रिजनल न्यूज़ अमर उजाला के इस आयोजन की सराहना करता है , ऐसे आयोजन से बच्चो मे जानने की उत्सुकता बढ़ती है ।

सीओ गोरखनाथ प्रवीण सिंह ने 1090 और डॉयल 112 के बारे में दी जानकारी ।
सोशल साइट्स पर सोच समझ कर दोस्त बनाएं,
दुर्घटनाएं ओवर स्पीडिंग से होती हैं, धीरे चलें,
यातायात नियमों को समझें और पालन करें,
अभिभावक जिम्मेदार बनें, कम उम्र में वाहन न दें,
ऑनलाइन शॉपिंग और बैकिंग में सतर्कता बरतें,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *