ताज़ा ख़बर
PM Matru Vandana Yojana 2026: गर्भवती महिलाओं को ₹11,000 तक का लाभ, जानें Eligibility, Apply और Status Walmart PTO: How to Check Your PTO Balance & Request Time Off Walmart Schedule: How to Check Your Work Schedule Online दिन में ₹6,500 की नौकरी, रात में शुरू किया बिजनेस; दिल्ली के योगेश शर्मा ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी EPF Balance Check 2026: PF Balance कैसे Check करें? UAN, Passbook, SMS और Missed Call से पूरी जानकारी Aadhaar Card Mobile Number Update 2026: घर बैठे मोबाइल नंबर कैसे बदलें? नया तरीका, फीस और पूरी प्रक्रिया PM Kisan 24th Installment 2026: ₹2,000 कब आएंगे? Status, e-KYC, Beneficiary List और Payment की पूरी जानकारी UP HSRP Apply Online Book My HSRP Portal: UP High Security Registration Number Plates 2026
गोरखपुर

Gorakhpur to Prayagraj Flight – शुरु हो गयी गोरखपुर से प्रयागराज की नई उड़ान सेवा

Gorakhpur to Prayagraj Flight – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के शहर गोरखपुर से आप प्रयागराज के लिए भी हवाई सफर का आनन्द ले सकते है । गोरखपुर वासियो को यह एक सौगात के रुप मे मिला है । बहुत समय से लोग चाहते थे कि प्रयागराज के लिए भी हवाई सफर शुरू किया जाये ।

गोरखपुर से प्रयागराज जाने वाली पहली फ्लाइट मे कुल 25 लोग ने सफर किया । मेयर सीताराम जायसवाल, एसएसपी डॉ सुनील गुप्ता, एयरपोर्ट डायरेक्टर एके द्विवेदी के साथ ही इंडिगो के वाइस प्रेसीडेंट, नगर विधायक डॉ आरएमडी अग्रवाल, डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने हरी झंडी दिखाकर Gorakhpur to Prayagraj Flight को रवाना किया ।

सबसे पहले एयरपोर्ट पर केक काटा गया और पहली बार सफर करने वालो यात्रियो का स्वागत किया गया । एटीआर-72 विमान सुबह 8.40 पर कोलकाता से उड़ान भरकर यह विमान 11.10 पर गोरखपुर पहुंचेगा । 11.40 पर यह विमान गोरखपुर से प्रयागराज के लिए उड़ान भरेगा । दोपहर 2.30 बजे यह विमान प्रयागराज से यात्रियों को लेकर गोरखपुर आयेगा । पुन: गोरखपुर से दोपहर 2.50 पर यात्रियो को लेकर कोलकाता के लिए रवाना हो जायेगा ।

इंडिगो की 72 सीट वाली ATR का गोरखपुर से प्रयागराज और फिर प्रयागराज से गोरखपुर का न्यूनतम किराया 1725 रुपये निर्धारित किया गया है।

गोरखपुर को अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट का भी सौगात मिल सकता है

विधायक डॉ आरएमडी अग्रवाल ने प्रयागराज के लिए शुरू हुई नई हवाई सेवा के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमत्री योगी आदित्य नाथ के प्रति आभार जताया , विधायक ने कहा कि अब बहुत कम समय मात्र एक घन्टे मे अब लोग प्रयागराज पहुच सकेंगे । उन्होने कहा जल्द ही गोरखपुर को अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट का भी सौगात मिल सकता है ।

रहे शहर के हर खबर से रुबरु , जुङे शहर और यहा के लोगो से , Subscribe करे Gorakhpur Regional News को , और पाये Gorakhpur Hindi News , Kushinagar News , Deoria News & Maharajganj News अपने Smartphone पर ।

Join on Facebook

Fallow on Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *