ताज़ा ख़बर
Walmart PTO: How to Check Your PTO Balance & Request Time Off Walmart Schedule: How to Check Your Work Schedule Online दिन में ₹6,500 की नौकरी, रात में शुरू किया बिजनेस; दिल्ली के योगेश शर्मा ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी PM Matru Vandana Yojana 2026: गर्भवती महिलाओं को ₹11,000 तक का लाभ, जानें Eligibility, Apply और Status EPF Balance Check 2026: PF Balance कैसे Check करें? UAN, Passbook, SMS और Missed Call से पूरी जानकारी Aadhaar Card Mobile Number Update 2026: घर बैठे मोबाइल नंबर कैसे बदलें? नया तरीका, फीस और पूरी प्रक्रिया PM Kisan 24th Installment 2026: ₹2,000 कब आएंगे? Status, e-KYC, Beneficiary List और Payment की पूरी जानकारी UP HSRP Apply Online Book My HSRP Portal: UP High Security Registration Number Plates 2026
गोरखपुर

एयरफोर्स परिसर में सार्जेंट ने खुद को गोली से उड़ाया

गोरखपुर : गोरखपुर एयरफोर्स स्टेशन परिसर में तैनात सार्जेंट धमेंद्र कुमार ने शुक्रवार को आन ड्युटी खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। एयरफोर्स अधिकारियों की सुचना पर पहुंची कैंट पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बता दे कि खुदकुशी करने की वजह अभी तक सामने नहीं आ सकी है।

मौत की खबर पाकर पहुंची उनकी पत्नी ने उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इस प्रकरण में विभागीय जांच भी हो सकती है।

कानपुर के कल्याणपुर क्षेत्र के निवासी अयोध्या प्रसाद कुशवाहा के पुत्र धर्मेंद्र कुमार गोरखपुर एयरफोर्स में सार्जेंट के पद पर तैनात थे।

वह अपनी पत्नी और चार साल की बेटी के साथ सैनिक विहार कॉलोनी में किराए पर कमरा लेकर रहते थे। उनकी पत्नी पुष्पा सैनिक विहार के पास ही एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका हैं।

उनकी पत्नी ने एयरफोर्स चौकी पर तहरीर देकर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उत्पीड़न की वजह से ही पति ने खुदकुशी की है। हालांकि पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।

gorakhpur airport

Gorakhpur News

Gorakhpur

गोरखपुर न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *