ताज़ा ख़बर
PM Matru Vandana Yojana 2026: गर्भवती महिलाओं को ₹11,000 तक का लाभ, जानें Eligibility, Apply और Status Walmart PTO: How to Check Your PTO Balance & Request Time Off Walmart Schedule: How to Check Your Work Schedule Online दिन में ₹6,500 की नौकरी, रात में शुरू किया बिजनेस; दिल्ली के योगेश शर्मा ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी EPF Balance Check 2026: PF Balance कैसे Check करें? UAN, Passbook, SMS और Missed Call से पूरी जानकारी Aadhaar Card Mobile Number Update 2026: घर बैठे मोबाइल नंबर कैसे बदलें? नया तरीका, फीस और पूरी प्रक्रिया PM Kisan 24th Installment 2026: ₹2,000 कब आएंगे? Status, e-KYC, Beneficiary List और Payment की पूरी जानकारी UP HSRP Apply Online Book My HSRP Portal: UP High Security Registration Number Plates 2026
गोरखपुर

Gorakhpur to Lucknow Flight :- गोरखपुर को मिली सौगात, शुरू हो रही लखनऊ की उड़ान

Gorakhpur to Lucknow Flight :- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के तरफ से गोरखपुर को मिली सौगात, अब क्षेत्रीय उड़ान के तहत गोरखपुर से लखनऊ के लिए विमान सेवा 4 जुलाई से शुरू हो रही है।

गोरखपुर से लखनऊ और लखनऊ से गोरखपुर के इस फ्लाइट के शुरू हो जाने से गोरखपुर के हजारों लोगों को इसका फायदा होगा ।

दिल्ली से गोरखपुर और गोरखपुर से दिल्ली के लिए जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट ही लखनऊ के लिए भी उड़ान भरेगी। एयरपोर्ट निदेशक एके द्विवेदी के मुताबिक दिल्ली से यह फ्लाइट दिन में 12 बजे उड़ान भरकर 2 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यही फ्लाइट 2.30 बजे उड़ान भरकर 3.30 बजे लखनऊ पहुंचेगी और फिर 4.30 बजे लखनऊ से गोरखपुर आएगी। एक घंटे के अंतराल के बाद फिर यही फ्लाइट 5.30 बजे दिल्ली के लिए भी उड़ान भरेगी।

बता दें कि अब गोरखपुर से दिल्ली के लिए इंडिगो, स्पाइस जेट और एयर इंडिया की तीन फ्लाइट, हैदराबाद, कोलकाता और प्रयागराज के लिए इंडिगो की एक-एक फ्लाइट, मुंबई की स्पाइस जेट की एक फ्लाइट तथा लखनऊ की एयर इंडिया की एक फ्लाइट समेत कुल आठ फ्लाइट हो जाएगी।

Gorakhpur to Lucknow Flight – किराया होगा 2500

क्षेत्रीय उड़ान स्कीम के तहत लखनऊ का किराया 2500 रुपये निर्धारित रहेगा। साथ ही बता दे कि गोरखपुर से लखनऊ जाने के लिए 72 यात्री एक साथ उड़ान भर सकेंगे। 

Lucknow to Gorakhpur Flight


News Title :- Gorakhpur to Lucknow Flight :- गोरखपुर को मिली सौगात, शुरू हो रही लखनऊ की उड़ान


रहे शहर के हर खबर से रुबरु , जुङे शहर और यहा के लोगो से , Subscribe करे Gorakhpur Regional News को , और पाये Gorakhpur Hindi News , Kushinagar News – , Deoria News & Maharajganj News के साथ ही Tech News , Movie News , International News , Educational News , Economical News , Job Postings अपने Smartphone पर । आप हमसे फेसबुक पर जुङ सकते है साथ ही ट्विटर पर फालो भी कर सकते है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *