ताज़ा ख़बर
PM Matru Vandana Yojana 2026: गर्भवती महिलाओं को ₹11,000 तक का लाभ, जानें Eligibility, Apply और Status Walmart PTO: How to Check Your PTO Balance & Request Time Off Walmart Schedule: How to Check Your Work Schedule Online दिन में ₹6,500 की नौकरी, रात में शुरू किया बिजनेस; दिल्ली के योगेश शर्मा ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी EPF Balance Check 2026: PF Balance कैसे Check करें? UAN, Passbook, SMS और Missed Call से पूरी जानकारी Aadhaar Card Mobile Number Update 2026: घर बैठे मोबाइल नंबर कैसे बदलें? नया तरीका, फीस और पूरी प्रक्रिया PM Kisan 24th Installment 2026: ₹2,000 कब आएंगे? Status, e-KYC, Beneficiary List और Payment की पूरी जानकारी UP HSRP Apply Online Book My HSRP Portal: UP High Security Registration Number Plates 2026
कुशीनगर

एयरपोर्ट टर्मिनल बिल्डिंग भूमि पूजन के साथ निर्माण कार्य शुरु, जल्‍द उड़ान शुरू करने की तैयारी

कुशीनगर : मंगलवार को कुशीनगर के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के टर्मिनल बिल्डिंग निर्माण के लिए भूमि पूजन हुआ। नयी टर्मिनल बिल्डिंग का कार्य शुरु हो चुका है ।

कुशीनगर डीएम भूपेन्द्र एस चौधरी व एयरपोर्ट अथॉरिटी गोरखपुर के डायरेक्टर एके द्विवेदी ने संयुक्त रूप से इसके लिए भूमि पूजन किया और फाउंडेशन की नींव रखी।

बता दे कि यह टर्मिनल बिल्डिंग सौ दिन में यह बनकर तैयार हो जाएगा। मुंबई की एक कंपनी जर्मन फैब्रिक मटेरियल से इसका निर्माण कर रही है। एयरपोर्ट के नोडल अफसर एके द्विवेदी ने फवड़ा चलाकर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

इस दौरान मुख्य अतिथि जिलाधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी व एयरपोर्ट के नोडल अधिकारी एके द्विवेदी के साथ कसया के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पूर्ण बोहरा और परिसर में अन्य निर्माण करा रही राइट्स व स्थानीय अधिकारी मौजूद रहे।

Kushinagar Airport Terminal
एयरपोर्ट टर्मिनल बिल्डिंग भूमि पूजन के साथ निर्माण कार्य शुरु, जल्‍द उड़ान शुरू करने की तैयारी 3

बता दे कि नयी टर्मिनल बिल्डिंग इंटरनेशनल उड़ान के प्रयोग की जाएगी। जिस पर 26 करोड़ रुपये खर्च होंगे, इसमें 11 करोड़ रुपये बिल्डिंग निर्माण पर बाकी रुपए साज सज्जा व सुविधाएं मुहैया कराने मे खर्च होंगे ।

कब से शुरु होगी कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ाने

कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ाने कब शुरु होंगी यह जानने के लिए उत्सुक्ता सबको है लेकिन बता दे कि एयरपोर्ट से उड़ाने कब शुरु होंगी इसकी आधिकारिक घोषणा अभी तक नही हुई है।

कार्यो मे तेजी और अन्य सुत्रो के अनुसार सम्भावना है कि 30 नवंबर से इंटरनेशनल उड़ान की तैयारी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *