ताज़ा ख़बर
PM Matru Vandana Yojana 2026: गर्भवती महिलाओं को ₹11,000 तक का लाभ, जानें Eligibility, Apply और Status Walmart PTO: How to Check Your PTO Balance & Request Time Off Walmart Schedule: How to Check Your Work Schedule Online दिन में ₹6,500 की नौकरी, रात में शुरू किया बिजनेस; दिल्ली के योगेश शर्मा ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी EPF Balance Check 2026: PF Balance कैसे Check करें? UAN, Passbook, SMS और Missed Call से पूरी जानकारी Aadhaar Card Mobile Number Update 2026: घर बैठे मोबाइल नंबर कैसे बदलें? नया तरीका, फीस और पूरी प्रक्रिया PM Kisan 24th Installment 2026: ₹2,000 कब आएंगे? Status, e-KYC, Beneficiary List और Payment की पूरी जानकारी UP HSRP Apply Online Book My HSRP Portal: UP High Security Registration Number Plates 2026
कुशीनगर

कुशीनगर के लिए राहत भरी खबर दोनों कोरोना पॉजिटिव मरीजो की तीसरी रिपोर्ट भी निगेटिव

कुशीनगर : कुशीनगर के लिए राहत भरी खबर सामने आयी है, दोनों कोरोना पॉजिटिव मरीजो की तीसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आ गयी है । इन दोनो को करीब दस दिन BRD Medical College में भर्ती रखने के बाद गुरुवार को दोनों को डिस्चार्ज कर दिया गया। सीएचसी हाटा के डॉ. एलबी यादव ने उन्हें डिस्चार्ज कराने के बाद घर पहुंचाया ।

CMO डॉ. नरेन्द्र गुप्ता ने बताया कि दोनों को होम क्वारंटीन रहने के लिये कहा गया है। कुशीनगर जिले के हाटा क्षेत्र के ढाढ़ा खुर्द निवासी 16 वर्षीय छात्रा इन्दु की कानपुर से घर आने के बाद जांच करायी गई तो इसकी रिपोर्ट कोरोन पॉजिटिव मिली थी। साथ ही पश्चिम बंगाल से आया बलुआ तकिया निवासी 24 वर्षीय युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आया था ।

इसके बाद दोनों को BRD Medical College में भर्ती कराया गया था। गोरखपुर में इन दोनों की तीसरी जांच रिपोर्ट निगेटिव आ गयी। इसके बाद गोरखपुर के BRD Medical College से इन दोनों को डिस्चार्ज किया गया है । इसी के साथ कुशीनगर ग्रीन जोन की तरफ जा रहा है ।

ढाढा चौराहे पर स्वागत करके बढ़ाया हौसला

इंदु पूर्णता स्वस्थ होकर अपने गांव वापस आई तो ढाढा चौराहे पर हाटा नगर पालिका अध्यक्ष श्री मोहन वर्मा ने स्वागत करके उसका हौसला बढ़ाया उनके साथ मे हाटा की मेडिकल टीम, सभासद गण, बबलू जायसवाल, देवेंदर मिश्रा, अर्जुन गुप्ता, धीरज यादव, राजन व अन्य लोग उपस्थित रहे थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *